हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश लाल चंदन संरक...

    लाल चंदन संरक्षण के लिए ओडिशा वन विभाग को 29.40 लाख दिये

    New Delhi
    New Delhi लाल चंदन संरक्षण के लिए ओडिशा वन विभाग को 29.40 लाख दिये

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने जैविक संसाधनों के स्थानीय स्तर पर सतत उपयोग और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लाल चंदन के संरक्षण के तहत ओडिशा वन विभाग ो 29.40 लाख रुपये दिये हैं। ओडिशा के गजपति जिले के परलाखेमुंडी वन प्रभाग में एक सदी से भी ज्यादा ज्यादा पुराने लाल चंदन के इन पेड़ों के संरक्षण के मकसद से यह राशि जारी की गई है। बताया जाता है कि इन लाल चंदन के पेड़ों को परलाखेमुंडी के महाराजा ने लगाया था लेकिन 2018 के चक्रवात के दौरान लाल चंदन के पेड़ गिर गये थे तो ओडिशा वन विकास निगम ने गिरे हुए लाल चंदन की लकड़ी की नीलामी की।

    लाल चंदन के संरक्षण और संवर्धन के लिए आंध्र प्रदेश वन विभाग, कर्नाटक वन विभाग और आंध्र प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड को 50 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि दी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, आंध्र प्रदेश के 198 किसानों को तीन करोड़ रुपए और तमिलनाडु के 18 किसानों को 55 लाख रुपए जारी किए गए हैं। इस धनराशि से, लाल चंदन के व्यावसायिक उपयोग से उत्पन्न एबीएस निधि प्राप्त करने वाला ओडिशा चौथा राज्य बन गया है। आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि यह धनराशि राज्यों में लाल चंदन के संरक्षण और सतत उपयोग को बढाने वाली गतिविधियों के सहयोग के लिए प्रदान की गई है। यह पहल बताती है कि जैविक संसाधनों के व्यावसायिक उपयोग से प्राप्त लाभ को संरक्षण के प्रयासों में सकारात्मक रूप से कैसे शामिल किया जा सकता है।