हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    NCC A Certificate Exam: हनुमानगढ़ के 15 कैडेट्स ने क्वालिफाइ की एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा

    Hanumangarh News
    NCC A Certificate Exam: हनुमानगढ़ के 15 कैडेट्स ने क्वालिफाइ की एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा

    समारोह में कैडेट्स को प्रदान किए प्रमाण पत्र

    NCC A Certificate Exam Qualified: हनुमानगढ़। गुड डे डिफेन्स सैनिक स्कूल, हनुमानगढ़ के 15 कैडेट्स ने सत्र 2023-25 की एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा सफलतापूर्वक क्वालिफाई की है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में श्रीगंगानगर स्थित गुरु नानक ऑडिटोरियम में प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर गुड डे डिफेन्स स्कूल के एनसीसी कैडेट्स सीटीओ इमाम बक्श के नेतृत्व में समारोह में शामिल हुए। Hanumangarh News

    एनसीसी सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले कैडेट्स में गगनदीप कौर, गुरभेज सिंह, परविन्द्र कौर, वर्षा, आयरा, गोकुल बंसल, आर्यन, अमरिन्द्र सिंह, यश देओल, हुसनदीप सहित अन्य मौजूद रहे। चेयरपर्सन वरुण यादव, प्रबंध निदेशक दिनेश जुनेजा ने कैडेट्स की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह न सिर्फ विद्यालय के लिए गौरव का विषय है बल्कि जिले एवं क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में संस्था का लक्ष्य रहेगा कि अधिक से अधिक विद्यार्थी एनसीसी में सम्मिलित होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने सभी सफल कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

    निदेशक एलपी जैन, प्रशासक अनुराग छाबड़ा, संस्था प्रधानाचार्या पी अन्तोनियम्माल सहित शिक्षक-कर्मचारियों ने भी कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा राष्ट्रभक्ति का भाव विकसित करता है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। Hanumangarh News