हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान शारीरिक शिक्ष...

    शारीरिक शिक्षा-योग विभाग के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

    Hanumangarh News
    शारीरिक शिक्षा-योग विभाग के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

    हनुमानगढ़। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय (Shri Khushal Das University) के शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग के छात्र-छात्राओं ने खेल निदेशक डॉ. रविन्द्र सिंह सुमल के नेतृत्व में शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण में छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम राजकीय खेल विद्यालय, घुड़ा का दौरा किया, जहां उन्होंने खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं खेल संरचना के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने श्री मुक्तसर साहिब एवं फाजिल्का बॉर्डर का भ्रमण किया। छात्रों ने सीमा सुरक्षा, देश की रक्षा व्यवस्था और सैनिकों के अनुशासन व समर्पण को नजदीक से समझा। Hanumangarh News

    इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साह और जिज्ञासा के साथ विभिन्न स्थलों पर अनुभवी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। यह शैक्षणिक भ्रमण छात्र-छात्राओं के ज्ञान वृद्धि एवं व्यवहारिक सीख के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। प्रतिभागियों ने कहा कि यह अनुभव उनके जीवन में सदैव यादगार रहेगा। श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और व्यवहारिक शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्वविद्यालय सदैव ऐसे अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि छात्र-छात्राओं देश, समाज और अपने विषय की गहराई को समझ सकें। Hanumangarh News