हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश Haryana New F...

    Haryana New Flyover: हरियाणा के पानीपत को मिलेगी जाम से राहत, 23 करोड़ की लागत से बनेगा नया फ्लाईओवर

    Haryana New Flyover
    Haryana New Flyover: हरियाणा के पानीपत को मिलेगी जाम से राहत, 23 करोड़ की लागत से बनेगा नया फ्लाईओवर

    पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरियां)। Haryana New Flyover: पानीपत शहरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान लोगों को अब जल्द ही इस मुसीबत से छुटकारा मिलने वाला है। हरियाणा सरकार ने पानीपत में नया फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी दे दी है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की है। जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाईओवर दिल्ली पैरलल नहर के पास जाटल रोडझ्ररिफाइनरी रोड क्रॉसिंग पर बनाया जाएगा। स्थानीय विधायक प्रमोद विज के प्रयासों से इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिली है। फ्लाईओवर के निर्माण पर लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

    वही विधायक प्रमोद विज ने बताया कि इस परियोजना के लिए हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम (ऌरफऊउ) ने टेंडर जारी कर दिया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर तैयार होने के बाद इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा और लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। फ्लाईओवर बनने से न केवल शहर के अंदर यातायात सुगम होगा, बल्कि आस-पास के इलाकों से आने-जाने वाले वाहन चालकों का कीमती समय और ईंधन भी बचेगा। Haryana New Flyover

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि जाटल रोड और रिफाइनरी रोड पर अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी, ऐसे में यह फ्लाईओवर शहर के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगा। सरकार का मानना है कि यह प्रोजेक्ट न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि पानीपत के औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों को भी बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। कुल मिलाकर, नया फ्लाईओवर पानीपत की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के साथ-साथ शहर के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।

    यह भी पढ़ें:– दिव्यांगजनों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्रतिबद्धता: सीएम योगी