हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश Congress Prot...

    Congress Protests: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का रोष प्रदर्शन

    महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर चले कांग्रेस कार्यकर्ता

    Congress Protests:: कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी का नाम बदलने के विरोध में रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पहले सेक्टर-13 में कांग्रेस भवन में इकट्ठा हुए। यहां से मीटिंग के बाद पैदल रोष मार्च निकालते हुए अग्रसेन चौक पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के हाथों में महात्मा गांधी की तस्वीर थी, जिस पर अलग-अलग स्लोगन लिखे हुए थे। कार्यकर्ताओं ने जब तक सूरज-चांद रहेगा बापू तेरा नाम रहेगा और बापू का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे भी लगाए। Kurukshetra News

    इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए थानेसर के कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी ने लंबी लड़ाई लड़ी है। आज उनके नाम पर चल रही योजनाओं को केंद्र की सरकार बदलने का काम कर रही है। विधानसभा में विपक्ष ने जनहित के अनेक मुद्दे उठाए, लेकिन सरकार ने किसी पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

    शाहाबाद के विधायक रामकरण काला ने कहा कि पिछले दिनों आई बाढ़ में उनकी विधानसभा क्षेत्र के कई गांव डूब गए थे। यहां तक फसल पूरी तरह से बर्बाद हुई थी। अभी भी बाढ़ के साथ आई रेत खेतों में जमा है। इस रेत को हटाने के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाया था। लेकिन सरकार किसान विरोधी है। इसलिए सरकार ने किसानों को खेत से रेत उठाने की परमिशन नहीं दी। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि योजना का नाम बदलकर सरकार ने महात्मा गांधी का ही नहीं बल्कि देश का अपमान किया है। Kurukshetra News