हमसे जुड़े

Follow us

35.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    Operation Savera: 1.03 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: 1.03 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत कार्यवाही करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 517 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत एक करोड़, 03 लाख व 40 हजार रुपये बताई गई है।

    मंगलवार को डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस की ओर से परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा:नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ चलाया गया, जिसके तहत दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई जितेन्द्र त्यागी व एसआई यूनुस खान ने पुलिस टीम के साथ में चेकिंग के दौरान गांव इस्सापुर खुरगान में स्थित राजकीय इण्टर कॉलिज से भूरा की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम व पता अहसान उर्फ कटी निवासी ग्राम मण्डावर बताया। Kairana News

    आरोपी के कब्जे से 517 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत एक करोड़, 03 लाख व 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/21 के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है। वहीं, सीओ कैराना हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को पकडा है, जिसके पास से 517 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें:– एनएसएस वालंटियर्स ने लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प