हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More

    MSG Bhandara: पावन अवतार दिवस पर मानवता भलाई केंद्र बेहड़ा सादात में भारी तादाद में आई साध-संगत

    Morna News
    Morna News: पावन अवतार दिवस पर मानवता भलाई केंद्र बेहड़ा सादात में भारी तादाद में आई साध-संगत

    मोरना (सच कहूँ/अनु सैनी)। MSG Bhandara: डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र बेहड़ा सादात, मोरना पर शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन जन्मदिन के अवसर पर भव्य पावन भंडारे एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर आसपास के गांवों के साथ-साथ दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में साध-संगत कार्यक्रम में शामिल हुई। Morna News

    कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरु डॉ. संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने जूम के माध्यम से साध-संगत को संबोधित किया। उन्होंने शाह सतनाम सिंह जी महाराज के जीवन, उनके त्याग, तपस्या और मानवता कल्याण के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। गुरुजी ने सत्संग के माध्यम से जीवन के उद्देश्य, सेवा-भाव, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत की राह पर चलने का संदेश दिया, जिसे सुनकर साध-संगत भाव-विभोर हो उठी। Morna News

    सत्संग उपरांत श्रद्धालुओं को पावन भंडारे में हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान सच्चे नम्र सेवादारों ने अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ व्यवस्थाएं संभालीं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
    इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार भाई रणवीर सिंह, बालेंद्र, सुभाष, विजय सिंह, नत्थन सिंह, राजपाल, गौरव, रवि, राजेंद्र, रमेश प्रधान, जितेंद्र, महिपाल, अनिल, विजयपाल, अंकित, रतन सिंह, राजकुमार, ब्रह्मपाल, दीपक, राम सिंह, डॉ. आशीष, सुनील, मनीष, अश्वनी, नरेश, सतपाल, रणपाल, आनंदपाल, मनोज, उमेश गौस्वामी, रामअवतार सहित अनेक सेवादार उपस्थित रहे।

    वहीं सच्चे नम्र सेवादार बहनों में कामेश, प्रेमलता, रेखा, बबीता, पूजा, सुमन, विमला, क्रांति, आरजू, श्रेया, विशाखा, प्राची, सलौनी, किरण, कमलेश, मुनेश, राजेश, सुधा, ममता सहित बड़ी संख्या में बहनों ने सेवा में योगदान दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक मीरापुर, भोपा, मोरना एवं बिजनौर क्षेत्र से भारी संख्या में साध-संगत की उपस्थिति रही। आयोजन भक्तिमय वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और सभी श्रद्धालुओं ने मानवता, सेवा और सद्भाव के संकल्प के साथ कार्यक्रम से विदाई ली। Morna News