Dabwali Police: साइबर सेल डबवाली का सराहनीय कार्य, 20 खोए मोबाइल ढूंढकर असली मालिकों को सौंपे

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। डबवाली पुलिस की साइबर सेल टीम ने फरवरी माह में सराहनीय कार्य करते हुए खोए हुए 20 मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असली मालिकों को सौंपने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने स्वयं इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सुपुर्द किया। साइबर सेल डबवाली के प्रभारी एएसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया। Dabwali Police News

मोबाइल प्राप्त करने वालों में काशी राम निवासी बठिंडा, टीनू पाल, सुन्दर, विजय व डिप्टी निवासी डबवाली, जगपाल निवासी त्रिलोकेवाला, प्रदीप कुमार निवासी गंगा, राहुल निवासी खुईयां नेपालपुर, करवन निवासी सकता खेड़ा, बग्गा निवासी मेहना (पंजाब), हपिन्दर निवासी पंजाब, ज्योति रानी, अर्जुन निवासी सुखचैन, गुरजिन्दर निवासी केवल, भजन लाल निवासी नीमला, नन्दलाल निवासी रिसालिया खेड़ा, धर्मप्रीत निवासी कालांवाली, संदीप व अनीश शामिल हैं। अपने मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने डबवाली पुलिस व साइबर सेल टीम का आभार जताया। Dabwali Police News

About The Author

Related Posts