पानी की समस्या से जूझ रहे भिवानी के विद्या नगर व कीर्ति नगर के लोगों ने की नारेबाजी

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंच की नारेबाजी, कहा : जल्द समाधान करे विभाग

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। पानी की समस्या से जूझ रहे भिवानी के विद्या नगर व कीर्ति नगर के लोगो ने मंगलवार को भिवानी के जनस्वास्थ्य विभाग पहुंच कर नारेबाजी की। कॉलोनी वासियो का कहना था की पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं रहा है। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने कहा की कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत की है लेकिन समस्या ज्योें की त्योें है।

कॉलोनी वासी राजेंद्र धानक व संतोष देशवाल ने कहा कि विद्या नगर व कीर्ति नगर में पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया की पिछले एक सप्ताह से पानी की स्पलाई नहीं आने के कारण कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत की है। उन्होंने बताया की आज फिर से वे कॉलोनी वासी जनस्वास्थ्य विभाग में पहुंचे है ताकि पानी की समस्या जा हल हो सके। कॉलोनी वासियो ने जनस्वास्थ्य विभाग से उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन भी सौपा और कहा की जल्द ही पानी की समस्या का हल करे। वही मौके पर ज्ञापन लेने पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी परमिंदर ने बताया की आज शाम तक समस्या का हल हो जाएगा।

About The Author

Related Posts