कुरुक्षेत्र में पुलिस ने नशे की खेप पकड़ी, दो आरोपी काबू

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: जिला पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ की खेप के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। मामले मेंं एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप मे हरजिन्द्र सिंह निवासी हरिपुर खालसा जिला जालन्धर पंजाब व बुटा राम निवासी मसाणी जिला जालन्धर पंजाब काबू करके उनके कब्जा से 54 किलो 300 ग्राम डोडा/चूरापोस्त बरामद किया है। एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने सूचना पर यह कार्रवाई की है। Kurukshetra News

आरोपी ट्राला के माध्यम से नशे का कारोबार कर रहे थे। आरोपी झारखंड व बिहार से ट्राला के माध्यम से नशीले पदार्थ लेकर पंजाब व हरियाणा में सप्लाई करते थे। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके हरजिन्द्र को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा बुटा राम को कारागार भेज दिया। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों का बड़ा नेटवर्क पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts