हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश डबवाली की सोन...

    डबवाली की सोनम सेठी इन्सां को अस्पताल प्रशासन ने इस महान सेवा के लिए किया सम्मानित

    Sirsa News
    गर्भवती महिला के लिए रक्तदान करती सोनम सेठी इन्सां।

    सेवादार बहन ने महिला होकर समझी दूसरी महिला की पीड़ा

    डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। ब्लॉक डबवाली की एमएसजी आईटी विंग की सेवादार बहन सोनम सेठी इन्सां पत्नी सुभाष चंद्र ने शहर के सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला के लिए आपातकालीन स्थिति में रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। समय पर रक्त उपलब्ध होने से गर्भवती महिला को राहत मिली और उसकी जान बचाई जा सकी। महिला के परिजनों ने रक्तदाता का हृदय से आभार व्यक्त किया। Sirsa News

    सोनम सेठी इन्सां ने पहली बार रक्तदान किया है। सोनम सेठी इन्सां ने बताया कि यह सेवा कार्य पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से किया है। जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची इंसानियत है और यही संदेश उन्हें अपने पूज्य गुरु जी से मिला है। इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा की जा रही है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी सोनम सेठी इन्सां को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। Sirsa News