हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब भारत नगर चौक ...

    भारत नगर चौक पर खौफनाक हादसा, पुल से गिरीं पचास किलो की बोरियां, दो कारें व एक बाईक क्षतिग्रस्त

    Ludhiana News
    Ludhiana News: हाईवे पर गिरीं गेहूं से भरी बोरियां।

    जानी नुक्सान से बचाव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: लुधियाना के व्यस्ततम इलाकों में से एक भारत नगर चौक पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब निमार्णाधीन पुल से गेहूं की भारी बोरियां अचानक नीचे गिरने लगीं। प्रत्येक बोरी का वजन लगभग 50 किलोग्राम बताया जा रहा है। ये बोरियां नीचे से गुजर रही दो कारों एक स्विफ्ट और दूसरी होंडा सिटी पर आ गिरीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कारों की छतें और दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क किनारे खड़ी एक बाइक और कुछ दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि कार सवार गंभीर रूप से घायल नहीं हुए।

    स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, पुल से गुजर रहा ट्रक ओवरलोड था और संभवत: तिरपाल या रस्सियां ढीली होने के कारण बोरियां नीचे गिर गर्इं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक ऊपर से भारी वस्तुएं गिरने की आवाज आई। यदि वहां कोई पैदल यात्री होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। Ludhiana News

    दोनों कार चालकों को राहगीरों ने तुरंत बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि ओवरलोड ट्रक को पुल पर कैसे जाने दिया गया तथा कहीं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।

    यह भी पढ़ें:– Chirag Yojana News: शिक्षा का नया सवेरा: निजी स्कूलों में चिराग जलाएंगे सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र