हमसे जुड़े

Follow us

20 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More

    UPSC Result: नरवाना की बेटी स्वाति आर्य ने यूपीएससी में 366वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

    Narwana News
    Narwana News: यूपीएससी परीक्षा में 366वीं रैंक हासिल करने पर नरवाना की बेटी स्वाति आर्य को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते परिजन।

    नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। UPSC Result: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा शुक्रवार दोपहर घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में जींद जिले के नरवाना क्षेत्र की बेटी स्वाति आर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 366वीं रैंक हासिल की है। स्वाति आर्य नरवाना के हरि नगर की रहने वाली हैं और उनके पिता का नाम दिलबाग आर्य है। बेटी की इस बड़ी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिणाम की जानकारी मिलते ही माता-पिता भावुक हो गए और उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। स्वाति की इस सफलता की खबर फैलते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्र के लोगों ने परिवार को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। Narwana News

    परिजनों ने बताया कि स्वाति बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होनहार रही है और हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रही है। स्वाति आर्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नरवाना के एमडीएन स्कूल से प्राप्त की, इसके बाद उन्होंने एसडी पब्लिक स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल की। स्वाति ने बताया कि उन्होंने तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और प्रतिदिन लगभग 10 से 12 घंटे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य को स्पष्ट रूप से निर्धारित कर ले और पूरी मेहनत व लगन के साथ प्रयास करे तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। Narwana News

    यह भी पढ़ें:– Rojgar Mela: पंजाब के इस जिले में 10 मार्च को रोजगार मेला लगेगा