अमर सेवा मुहिम के तहत वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को सौंपा पार्थिव शरीर
Body Donation: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। ब्लॉक कल्याण नगर की परमार्थ कॉलोनी निवासी राकेश इन्सां (63) ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई अमर मुहिम के तहत जीते जी मरणोपरांत शरीर दान करने का प्रण किया हुआ था। उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए उनके निधन के बाद स्वजनों ने उनकी पार्थिव देह मेडिकल शोध कार्यों के लिए दान कर दी। Sirsa News
जानकारी के अनुसार राकेश इन्सां बीते दिवस अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर मालिक की गोद में सचखंड जा विराजे। इसके पश्चात उनके निवास स्थान पर अरदास का शब्द बोलकर पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा गया। इसके बाद शाह मस्ताना जी-शाह सतनाम जी धाम, डेरा सच्चा सौदा सरसा तक उनकी अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई। इस दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों, परिजनों और साध-संगत ने देहदानी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए जब तक सूरज चांद रहेगा, राकेश इन्सां तेरा नाम रहेगा और शरीरदानी राकेश इन्सां अमर रहें, अमर रहें के नारों से वातावरण गूंजायमान कर दिया।
उसके बाद में धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाते हुए एंबुलेंस को वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज, एनएच-24 वेंकटेश्वर नगर, राजापुर गजरौला जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर सचखंडवासी के भाई सुरेश इन्सां, माधोसिंघाना ब्लॉक प्रेमी सेवक विजय इन्सां सहित ब्लॉक कल्याण नगर, परमार्थ कॉलोनी की सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य, बड़ी संख्या में साध-संगत, परिजन और रिश्तेदार उपस्थित रहे।Sirsa News















