हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश पंजाब को आगे ...

    पंजाब को आगे ले जाने के लिए बेटियों की भागीदारी जरूरी: भगवंत मान

    Bhagwant Mann
    Bhagwant Mann: महिला सम्मानित करते मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान। 

    मेरिट के आधार पर दी 63 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों में बहुमत बेटियों को मिला

    • महिलाएं राजनीति में आकर लोकतंत्र को मजबूत करें: मुख्यमंत्री

    लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने बेटियों से अपील की है कि वे राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में बराबरी की भागीदारी निभाएं, क्योंकि महिलाओं की सक्रिय भूमिका के बिना पंजाब को देश का अग्रणी राज्य नहीं बनाया जा सकता। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और उनके सामने आने वाली बाधाओं को दूर किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मेरिट के आधार पर 63 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बेटियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने (Bhagwant Mann) कहा कि राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में नौकरियां पूरी तरह पारदर्शी तरीके से और मेरिट के आधार पर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं और यह राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया के रूप में उन्हें बेहद खुशी होती है जब वे देखते हैं कि बेटियां शिक्षा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें:– Capital Subsidy: पंजाब में पहली बार ‘कैपिटल सब्सिडी’ की शुरूआत: सीएम मान