हमसे जुड़े

Follow us

36.7 C
Chandigarh
Sunday, March 8, 2026
More

    दारेवाला की साध संगत ने एक महिला की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उठाया ये प्रशंसनीय कदम

    दारेवाला। पूज्य गुरु संत डॉ.गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक दारेवाला की साध संगत ने एक जरूरतमंद महिला को फूड बैंक मुहिम के तहत राशन किट देकर इंसानियत का परिचय दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दारेवाला के गांव गंगा की एक जरूरतमंद महिला आर्थिक रूप से कमजोर थी, इसी को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक साध संगत ने गांव गंगा की जरूरतमंद महिला को राशन किट देकर मदद की। इस कार्य में मोड़ी गांव से अंग्रेज कौर इन्सां, जसपाल कौर इन्सां, दलीप कौर इन्सां, सुखप्रीत कौर इन्सां, चानन इन्सां व गुलजार इन्सां द्वारा सहयोग किया गया। Sirsa News