हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home देश कालांवाली के ...

    कालांवाली के न्यायाधीश पंकज गर्ग के निधन से पूरी मंडी शोक में डूबी

    Sirsa News
    अपने माता-पिता के साथ पंकज गर्ग (फाइल फोटो)

    2024 में बने थे जज, पंजाब सिविल सर्विस में हासिल किया था 30वां रैंक

    Kalanwali Judge Pankaj Garg Death: ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। सरसा के कालांवाली के युवा न्यायिक अधिकारी पंकज गर्ग का बुधवार को होशियारपुर में निधन हो गया। पंकज गर्ग होशियारपुर (पंजाब) में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के पद पर कार्यरत थे। करीब 32 वर्षीय न्यायाधीश पंकज गर्ग अविवाहित थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरी मंडी कालांवाली में शोक की लहर फैल गई। Sirsa News

    वहीं बार एसोसिएशन ने अपना कार्य स्थगित कर मौन धारण कर दिवंगत न्यायाधीश को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनकी मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। पंकज गर्ग बेहद ही नेक, मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति के इंसान थे। सूचना के बाद उनके परिजन होशियारपुर पहुंचे। पोस्टमार्टम उपरांत उनका शव वीरवार देर सायं कालांवाली पहुंचा जहां उनका अति गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिजनों एवं रिश्तेदारों के अलावा पुलिस कर्मचारी, अधिवक्ता व गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    3 पीढ़ियों से चली आ रही है वकालत | Sirsa News

    मृतक न्यायाधीश पंकज गर्ग के दादा एडवोकेट ओपी गर्ग डबवाली में करीब 40 वर्षांे तक वकालत कर चुके हैं। वहीं उनके पिता एडवोकेट सुरेन्द्र गर्ग भी 1989 से डबवाली में वकालत कर रहे हैं। उनकी मां अनीता रानी भी 1997 से वकालत कर रही हैं। इसके अलावा उनका छोटा भाई अनुराग भी वकालत की पढ़ाई कर चुका है और ज्यूडिशियल की तैयारी कर रहा है।

    कड़ी मेहनत से पाया था मुकाम

    दिवंगत न्यायाधीश पंकज गर्ग ने कालांवाली में 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की थी। जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2020 में बठिंडा कॉलेज आॅफ लॉ से बीएलएलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसके बाद वे ज्यूडिशियल की कोचिंग के लिए चंडीगढ़ चले गए थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण वे घर वापस आकर आॅनलाइन माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने लगे। कड़ी मेहनत एवं लगन के बलबूते पर उन्होंने वर्ष 2023 में पंजाब सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण कर 30वां रैंक हासिल किया था। जिसके बाद मार्च 2024 को उनकी ज्यूडिशियल जज के रूप में होशियारपुर में जॉइनिंग हुई। Sirsa News