हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश RAS 2024 Resu...

    RAS 2024 Results: नेठराना की इस बेटी ने पहले ही प्रयास में रच दिया बड़ा इतिहास, पूरे गांव में खुशी का माहौल

    Gogamedi News
    RAS 2024 Results: नेठराना की इस बेटी ने पहले ही प्रयास में रच दिया बड़ा इतिहास, पूरे गांव में खुशी का माहौल

    984वीं  रैंक हासिल कर दिव्या सिंगाठिया बनी आरएएस

    RAS 2024 Results: गोगामेड़ी (सच कहूँ/राजेश बेनीवाल)। क्षेत्र के गांव नेठराना के लिए गर्व का क्षण तब आया जब गांव की होनहार बेटी दिव्या सिंगाठिया ने आरएएस 2024 में 984वीं रैंक हासिल कर अंतिम रूप से चयनित होकर सफलता का नया इतिहास रच दिया। दिव्या, एडवोकेट विनोद कुमार सिंगाठिया की सुपुत्री और कुम्भाराम सिंगाठिया की सुपौत्री हैं। Gogamedi News

    दिव्या की इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की और अपने गांव की पहली महिला आरएएस अधिकारी बनकर मिसाल पेश की। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग इसे गांव के लिए गौरव का विषय मान रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने दिव्या की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का ही परिणाम है कि आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

    दिव्या की सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने भी दिव्या को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी, खासकर गांव की बेटियों के लिए। दिव्या को इस शानदार सफलता पर परिवार, गांववासियों और शुभचिंतकों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। प्रदेश की सेवा में अहम भूमिका निभाएंगी। दिव्या ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया। Gogamedi News