हमसे जुड़े

Follow us

39 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें मनीला/फिलीपीं...

    मनीला/फिलीपींस में सेवादारों के इस सराहनीय प्रयास के डॉक्टर भी हुए कायल, किया सम्मानित

    Manila News
    मनीला/फिलीपींस में सेवादारों के इस सराहनीय प्रयास के डॉक्टर भी हुए कायल, किया सम्मानित

    मनीला/फिलीपींस (Manila/Philippines) (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए, साध-संगत न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी मानवतावादी कार्यों में सक्रिय रूप से लगी हुई है। इसी क्रम में, ‘ट्रू ब्लड पंप’ के नाम से जाने जाने वाले सेवादारों ने मनीला में एक शिविर (Blood Donation) का आयोजन किया और 33 यूनिट रक्तदान किया। सेवादारों के इस सराहनीय प्रयास के डॉक्टर भी कायल हो गए और इसके लिए डाक्टरों ने सेवादारों को सम्मानित भी किया। Manila News

    इस संबंध में मनीला के तारलाक शहर से जानकारी देते हुए, सच्चे नम्र सेवादार कुलविंदर सिंह इन्सां, प्रेमी सेवक हरि नारायण इन्सां, सच्ची समिति के सदस्य गुरमेल सिंह इन्सां, बोहर सिंह इन्सां, जगदीप सिंह इन्सां, जसवंत सिंह इन्सां और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों ने कहा कि मनीला की साध-संगत ने एक शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद मरीजों के लिए 33 यूनिट रक्तदान किया। Manila News