सेवादारों ने ली जीव रक्षा की शपथ
Bird Nurturing Campaign: संगरिया (सच कहूँ/सुरेंद्र जग्गा)। आसमान से बरसती आग और भीषण लू के थपेड़ों के बीच जहाँ इंसान पानी के लिए व्याकुल है, वहीं मूक पक्षियों के लिए प्यास बुझाना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसी मानवीय संवेदना को समझते हुए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी (इकाई संगरिया) के सेवादारों ने एक अनूठी पहल की है। ‘पक्षियोद्धार’ मुहिम के तहत सेवादारों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में परिंडे लगाकर विभिन्न पक्षियों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की। Sangaria News
अभियान की शुरूआत रविवार प्रात: टिब्बी बस स्टैंड के पास बलजीत इन्सां के निवास से हुई। यहाँ सेवादारों ने पूरी श्रद्धा के साथ विनती का भजन बोला और पक्षियों की रक्षा का संकल्प लिया। सेवादारों ने न केवल परिंडे टांगे, बल्कि उनमें रोजाना ताजा पानी भरने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी उठाई। कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी ओम प्रकाश करवा ने सेवादारों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा, “भीषण गर्मी में प्यासे पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना जीवदया का सबसे उत्तम कार्य है।
भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बने डेरा सच्चा सौदा के सेवादार, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
गुरुजी ने समाज को जो राह दिखाई है, वह मानवता और प्रकृति के संरक्षण के लिए अतुलनीय है। इस पुनीत कार्य में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार भाई लालचंद इन्सां, सच्चे प्रेमी सेवक जसविंदर इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार कृष्ण सोनी इन्सां, बलजीत सिंह इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति सेवादार सुरजीत खोसा इन्सां, गुरचरण खोसा इन्सां, हरचंद इन्सां, लवली गर्ग इन्सां, निंदी सोनी इन्सां, गिरधारी लाल इन्सां, ब्रिज लाल इन्सां, अमर ग्रोवर इन्सां, पवन सिंगला इन्सां, कृष्ण गर्ग इन्सां, महेश गोयल इन्सां, सुरेश इन्सां, शंकर लाल इन्सां, अक्षित इन्सां, सुरजभान इन्सां, सुभाष गोदारा इन्सां, भरत इन्सां व अमन इन्सां ने सहयोग किया।
मानवता भलाई कार्यों की कड़ी में एक और कदम | Sangaria News
कमेटी के जिम्मेवार लाल चंद इन्सां, कृष्ण सोनी और बलजीत इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 175 मानवता भलाई कार्यों के अंतर्गत यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मनुष्य तो बोलकर पानी मांग सकता है, लेकिन ये जीव अपनी पीड़ा नहीं कह सकते। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने घरों की छतों पर सकोरे बांधें।” संगरिया जागृति संस्था के अध्यक्ष अमरनाथ पेंटर ने सेवादारों की इस भावना की प्रशंसा की। अभियान के दौरान आमजन को भी प्रेरित किया गया कि वे अपने घर के बाहर या छत पर कम से कम एक परिंडा जरूर लगाएं ताकि इस तपती गर्मी में कोई पक्षी प्यास से दम न तोड़े।















