हमसे जुड़े

Follow us

39 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान रणथम्भौर में ...

    रणथम्भौर में बाघ, तेंदुआ, चीते को एक साथ देखकर वनकर्मी अचंभित

    Bharatpur News
    Bharatpur News: रणथम्भौर में बाघ, तेंदुआ, चीते को एक साथ देखकर वनकर्मी अचंभित

    भरतपुर। Bharatpur News: राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर बाघ अभयारण्य के जोन नंबर-9 में बाघ, तेंदुए और मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से आये चीता को एक साथ देखकर वन कर्मी अचंभित हो गये। रणथंभौर बाघ अभयारण्य के इस दृश्य को रणथंभौर के इतिहास का दुर्लभ नजारा बताते हुए वन विभाग के सूत्रों ने सोमवार को इसका वीडियो एवं फोटो जारी किया। बाघ अभयारण्य के जोन नंबर-9 में खूंखार वन्यजीव बाघ, तेंदुआ और चीता को एक ही समय पर आसपास देखा जाना रोमांच भरा तो है ही साथ ही यह विस्मयकारी एवं अप्रत्याशित है। Bharatpur News

    सूत्रों ने बताया कि इस दुर्लभ दृश्य को देखकर पर्यटकों के साथ पूरा विभाग भी रोमांचित है। उल्लेखनीय है कि इस नजारे से ठीक पहले विभाग ने बाघ अभयारण्य के जोन नंबर-9 को बाघिन टी-127 एवं बाघ टी-107 के प्रभुत्व वाला क्षेत्र बताते यह आशंका व्यक्त की थी बाघ बाघिन वाले क्षेत्र में कुनो राष्ट्रीय उद्यान से निकल कर पहुंचे चीता केपी-2 के साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है, लेकिन इस दृश्य ने सभी को चौंका दिया है। Bharatpur News

    यह भी पढ़ें:– School Timing Change: भीषण गर्मी का कहर: स्कूलों के समय में बदलाव, येलो अलर्ट जारी