ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
- दमकल कर्मियों की हड़ताल के चलते आग बुझाने में आ रही दिक्कत
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: सेक्टर-10 के पास स्थित रवि नगर इलाके में सोमवार सुबह एएमडी पैकेजिंग नाम के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Gurugram News
बताया जा रहा है कि गोदाम में कागज और पैकेजिंग से जुड़ा भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री रखा हुआ था। यही वजह रही कि आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाडि?ां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। भीमनगर फायर स्टेशन से दो टीमें मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास किए। हालांकि आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि दमकल कर्मियों को काबू पाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। घटना के दौरान पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और स्थिति को देखते रहे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। Gurugram News
यह भी पढ़ें:– चुनाव आयोग का मतदान से 48 घंटे पहले और मतगणना के दिन ‘ड्राई डे’ रखने का निर्देश















