हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गोगामेड़ी में ...

    गोगामेड़ी में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़। गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को कमरे में बंद कर मुंह पर कपड़ा बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और उसके पास से नकदी व मोटर साइकिल की चाबी छीनकर फरार हो गए। गोगामेड़ी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सागर (25) पुत्र मांगेराम निवासी ललानाबास उत्तराद्धा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह 19 अप्रैल को रात्रि करीब 10 बजे जब ठेके के सामने से गुजर रहा था, तभी पीछे से माईसुख पुत्र गुगनराम ने उसे आवाज देकर बुलाया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। Gogamedi News

    इसी दौरान माईसुख के साथ मौजूद जयसिंह पुत्र पालाराम और रमेश (सेल्समैन) ने मिलकर सागर को जबरन एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया। घटना के बाद उसका भाई समोद कुमार मौके पर पहुंचा और उसे तुरंत नोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मारपीट में सागर के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके पास से करीब 20 हजार रुपए नकद और मोटर साइकिल की चाबी भी छीनकर फरार हो गए। गोगामेड़ी पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक लीलाधर को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Gogamedi News