स्कूली शिक्षा को ऊंचा उठाना आम आदमी पार्टी का मुख्य लक्ष्य: कोहली
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पंजाब सरकार द्वारा स्कूल शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए स्कूलों में विकास कार्य लगातार जारी हैं। इसी क्रम में ब्लॉक पटियाला-2 के अधीन सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल दारू कुटिया और सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल अराई माजरा में बनाए गए चार नए क्लासरूमों का उद्घाटन करने के लिए समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हलका पटियाला (शहरी) विधायक अजीत पाल सिंह कोहली ने शिरकत की। विधायक कोहली के स्कूल पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी (एली. सि.) शालू मेहरा व बीपीईओ पृथी सिंह ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। Patiala News
विधायक कोहली ने कहा कि शिक्षा क्रांति का नारा देकर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने में लगातार लगी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में सरकारी स्कूलों में एलईडी पैनल तक लग चुके हैं, जिनकी मदद से विद्यार्थी हर एक कठिन से कठिन विषय के बारे में जानकारी बहुत ही सरल और आसान भाषा में प्राप्त कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी शालू ने कहा कि सरकारी स्कूलों में दाखिले का दौर जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाएं। बीपीईओ पृथी सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल किसी भी मामले में पढ़ाई में पीछे नहीं हैं। सरकारी स्कूलों से पढ़े हुए विद्यार्थी आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर, डॉक्टर, प्रोफेसर, शिक्षक जैसे अहम पदों पर सेवाएं निभा रहे हैं। Patiala News
यह भी पढ़ें:– पंजाब सीएम मान ने पंजाब व नीदरलैंड्स के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने व निवेश बढ़ाने पर दिया जोर















