कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पृथ्वी दिवस के अवसर पर कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में छात्राओं द्वारा पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने धरती को बचाने और हरियाली बढ़ाने का भी संकल्प लिया। विद्यालय की शिक्षिका मीनाक्षी चौधरी के निर्देशन में पृथ्वी संरक्षण विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने उपस्थित छात्राओं को बताया कि अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से भूमि प्रदूषित हो रही है, जिससे मिट्टी की उर्वरता घट रही है और खाद्यान्न की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। Kairana News
साथ ही, कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने कहा कि किसी भी दिवस को मनाने का उद्देश्य तभी सार्थक होता है जब हम उसके संदेश को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने, स्वच्छता अपनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं व स्टाफ ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदीप कौशिक, लोकेन्द्र सिंह, विवेक चौहान, प्रमोद कुमार, अमित वर्मा, प्रशांत शर्मा, कल्पना तोमर आदि उपस्थित रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– जाखल पुलिस का बड़ा खुलासा: गुमशुदगी का मामला निकला हत्या















