हमसे जुड़े

Follow us

42.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home देश महाराष्ट्र के...

    महाराष्ट्र के डेरा श्रद्धालु ने किया ऐसा काम जिसकी सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

    Blood Donation
    Blood Donation महाराष्ट्र के डेरा श्रद्धालु ने किया ऐसा काम जिसकी सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

    मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। Mumbai News: मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए एक डोनर ने थैलेसीमिया से जूझ रही बच्ची की मदद के लिए आगे आकर रक्तदान किया। यह मामला मुंबई के बोरीवली स्थित ब्लड सेंटर का है, जहां एक जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया।

    बच्ची के इलाज में मददगार बना रक्तदान | Blood Donation

    मिली जानकारी के अनुसार, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्ची कृषा दोशी को नियमित रूप से खून की जरूरत होती है। इसी कड़ी में डोनर योगेश इन्सां (ग्रीन एस) ने आगे बढ़कर रक्तदान किया, जिससे बच्ची के इलाज में महत्वपूर्ण सहायता मिली।

    बोरीवली ब्लड सेंटर में हुआ रक्तदान

    यह रक्तदान मुंबई के बोरीवली स्थित ब्लड सेंटर (पिनकोड-400068) में किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, थैलेसीमिया मरीजों के लिए नियमित रक्तदान बेहद जरूरी होता है, क्योंकि उनके शरीर में पर्याप्त मात्रा में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बन पातीं।

    समाज के लिए प्रेरणा

    डोनर का यह कदम समाज के लिए एक प्रेरणा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अधिक लोग नियमित रूप से रक्तदान करें, तो थैलेसीमिया जैसे गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों की मदद आसानी से की जा सकती है। Blood Donation

    यह भी पढ़ें:– Haryana Railway News: हरियाणा के इन जिलों की जल्द बदल जाएगी तस्वीर, रेलवे विभाग ने लिया फैसला