हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब विधायक सोम प्...

    विधायक सोम प्रकाश का गनमैन गोली लगने से घायल

    Phagwara MLA

    फगवाड़ा (एजेंसी)। पंजाब में फगवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक (Phagwara MLA)  सोम प्रकाश का सुरक्षा गार्ड निर्मल सिंह वीरवार रात अपनी ही कारबाईन से दुर्घटनावश गोली चलने से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि घटना यहां पुलिस कर्वाटर में हुई। उन्होंने बताया कि गोली निर्मल के पेट में लगी जिसके कारण उसका लीवर और किडनी में गहरे जख्म हैं। उसकी हालत गम्भीर है।

    उन्होंने कहा कि निर्मल को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जालंधर के एक अस्पताल के लिये रैफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।