हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश पुलवामा मे गो...

    पुलवामा मे गोलीबारी, उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति घायल

    Shootout in pulwama

    अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी

    श्रीनगर (एजेंसी)। दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के हाजीदरपोरा गांव में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राइफल्स के एक गश्ती दल पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई। इसी दौरान आतंकवादी वहां से भाग निकले। गोलीबारी में सुरेश कुमार नाम का व्यक्ति घायल हो गया, जो उत्तर प्रदेश से यहां आया था और मजदूर के रूप में काम करता था। सुरेश को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए श्रीनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ा गया है।

    hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।