हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 4 किलो 680 ग्...

    4 किलो 680 ग्राम के करीब बरामद की गई हेरोइन

    Heroin

    फिरोजपुर(सच कहूँ न्यूज)। भारत-पाक सीमा से बीएसएफ जवानों को जमीन में दबी 23 करोड़ की हेरोइन(Heroin) बरामद करने में सफलता हासिल हुई। जानकारी देते हुए बीएसएफ के आधिकारियों ने बताया कि भारत-पाक सीमा पर लगी कंटीली तार के साथ 29 बटालियन के जवान गश्त कर रहे थे तो इस दौरान बीओपी जगदीश के क्षेत्र में जवानों को किसान के खेत में लगे ट्यूबवैल के पास पीले रंग के संदेहास्पद पैकेट दिखाई दिए तो जमीन खोद कर देखा तो करीब 8 पैकेट हेरोइन के बरामद हुए। बीएसएफ आधिकारियों ने बताया कि बरामद की गई हेरोइन का वजन करीब 4 किलो 680 ग्राम पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 23 करोड़ रुपये से अधिक है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें