हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लगातार पांचवे...

    लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती

    Petrol, Diesel, Prices

    नयी दिल्ली 22 अक्टूबर (वार्ता)

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के परिणामस्वरूप तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की। देश के चार बड़े महानगरों में दिल्ली में दोनों ईंधन के दामों में क्रमशः 30 और 27 पैसे की कमी आई। पिछले पांच दिनों में पेट्रोल 1.39 रुपये और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

    दिल्ली में आज की कमी के बाद पेट्रोल का दाम 81.44 रुपये तथा डीजल का 74.92 रुपये प्रति लीटर रह गया। राजधानी में दोनों ईंधन पर मूल्य वर्धित कर (वैट) नहीं घटाने को लेकर 400 पंप मालिकों ने सुबह छह बजे से हड़ताल शुरू की है जो मंगलवार प्रातः पांच बजे तक चलेगी।

    वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमशः 86.91 रुपये और 78.54 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में कीमतें क्रमशः 83.29 रुपये और 76.77 रूपए प्रति लीटर हैं। चेन्नई में दाम घटकर क्रमशः 84.64 रुपये और 79.22 रुपये प्रति लीटर रह गए।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।