हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश उप्र में दस ह...

    उप्र में दस हजार किसानों को सोलर पम्प खरीदने पर दिया जायेगा अनुदान : शाही

    Solar Pump

    लखनऊ 14 नवम्बर (वार्ता)

    उत्तर प्रदेश सरकार दस हजार किसानों को सोलर पम्प की खरीद पर अनुदान देगी। राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि इस बार सरकार दस हजार किसानों को सोलर पम्म खरीद पर अनुदान देगी। उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर से दस दिसम्बर के बीच सोलर पम्प खरीद पर अनुदान दिया जायेगा। इस बार जो किसान सोलर पम्प खरीदने के लिए पहले बैंक ड्राफ्ट लायेगा उसे पहले अनुदान दिया जायेगा ।

    उन्होंने बताया कि दो से तीन हार्सपावर सोलर पम्प की खरीद पर 70 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा जबकि पांच हार्सपावर वाले सोलर पम्प पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। शाही ने बताया कि इसके पहले सरकार ने आठ कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया था । योजना के तहत किसानों को पांच नवम्बर तक अनुदान दिया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कृतसंकल्पित है ।

    उन्होंने बताया कि इस साल सरकार 20 जिलों के किसानों से एक लाख टन मक्का की खरीद करेगी। इसके साथ ही मूंगफली, तिल की खरीद के अलावा बाजरा और धान की खरीद की जायेगी। उन्होंने बताया कि किसानों को दलहन और तिलहन के बीज खरीद पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया गया जबकि गेंहू और जौ की खरीद पर यह अनुदान 60 प्रतिशत दिया गया।

    कृषि मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि सरकारी खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि सरकारी खरीद के लिए किसान ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं और अभी तक करीब डेढ़ करोड़ किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इससे किसानों को काफी सुविधा है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।