हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    किम जोंग ने शुरु की दूसरे शिखर बैठक की तैयारी

    Meeting

    प्योंगयांग 24 जनवरी (एजेंसी)

    उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका के साथ होने वाले दूसरे शिखर बैठक की तैयारियां शुरू करने के आदेश दिये हैं। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि श्री किम जोंग ने अमेरिका जाकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पिछले सप्ताह मुकालात करने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ बैठक के नतीजों से वह खुश हैं।

    उन्होंने अधिकारियों को अमेरिका के साथ होने वाले दूसरे शिखर सम्मेलन (बैठक) की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि उ. कोरिया के उप नेता किम योंग चोल ने 18 जनवरी को व्हाइट हाउस में श्री ट्रंप से मुलाकात की थी। इसके बाद अमेरिका ने घोषणा की थी कि श्री ट्रंप तथा श्री किम जोंग के बीच फरवरी के अंत में दूसरा शिखर बैठक आयोजित होगा। किम जोंग तथा श्री ट्रंप के बीच पहला शिखर सम्मेलन गत वर्ष जून में सिंगापुर में हुआ था।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।