हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More

    मिस्र: बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मी, एक आतंकवादी की मौत

    Bomb Blast

    काहिरा 19 फरवरी (एजेंसी)

    मिस्र की राजधानी काहिरा में बम विस्फोट में सोमवार को दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गए जबकि एक आतंकवादी भी इस घटना में मारा गया। मिस्र के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि काहिरा के अल दर्ब अल अहमर जिले में पुलिसकर्मियों ने जब आतंकवादी को पकड़ा तो उसने खुद को बम से उड़ा दिया,

    जिसके कारण दो पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गयी तथा तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। मंत्रालय के अनुसार मारा गया आतंकवादी गिजा प्रांत में शुक्रवार को पुलिस की गश्ती दल पर विस्फोटकों से हमले की कोशिश वाले वारदात में शामिल था और पुलिस ने इसी सिलसिले में जांच और तलाश अभियान चलाकर उसे घेरा, तो उसने खुद को बम से उड़ा लिया।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।