हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश आग से झुलसकर ...

    आग से झुलसकर एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    Fatehabad News
    सांकेतिक फोटो

    गोपालगंज 22 फरवरी (एजेंसी)

    बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बखरी गांव में कल देर रात एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की झुलसकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बखरी गांव स्थित एक घर में कल देर रात अचानक आग लग गयी। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में एक ने दम तोड़ दिया।

    सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक अन्य की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी। प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिये पटना भेजा गया है। मृतकों की पहचान हसमउद्दीन राय (30), ससाउद्दीन आलम (07),संतरा खातून (33),खबसूरती खातून (03), बकरीदन राय (35) और सजरीना खातून (08) के रूप में की गयी है। शवो को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।