हमसे जुड़े

Follow us

27.7 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें इथोपिया विमान...

    इथोपिया विमान हादसे में डेढ़ सौ लोगों के मरने की आशंका

    Ethiopia plane crash.

    आदिस अबाबा (एजेंसी)। इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान आज Ethiopia plane crash इथोपिया में बिशोफ्तू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 150 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। एयरलाइन ने बताया कि बोइंग 737-800 मैक्स विमान ने रविवार सुबह 8.38 बजे इथोपिया के आदिस अबाबा स्थित बोले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से केन्या के नैरोबी के लिए उड़ान भरी थी। यह उड़ान संख्या ईटी 302 थी। उड़ान भरने के छह मिनट बाद सुबह 8.44 बजे उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान की तलाश की जाने लगी। एयरलाइन ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। विमान में 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। हालाँकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में कितनी जनहानि हुई है।

    प्रधानमंत्री आबी अहमद ने ट्वीट कर मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने लिखा, ‘सरकार और इथोपिया के लोगों की तरफ से मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने आज सुबह नियमित उड़ान पर नौरोबी जा रहे बोइंग 737 के हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।