हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश चुनाव की तिथि...

    चुनाव की तिथियों की घोषणा आज शाम होने की संभावना

    Announcement of election dates likely to be held this evening

    नई दिल्ली (एजेंसी)। चुनाव आयोग रविवार शाम लोकसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। आयोग ने आज शाम पांच बजे संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया है जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा लोक सभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर सकते हैं। आयोग ने चुनाव तिथियों की घोषणा करने के लिए पहली बार संवाददाता सम्मेलन विज्ञान भवन में आयोजित किया है। आम तौर पर आयोग अपना संवाददाता सम्मेलन मुख्य कार्यालय निर्वाचन सदन में ही आयोजित करता रहा है।

    चुनाव की तिथियों की घोषणा को लेकर पिछले कुछ दिनों से देशभर में अटकलें लगाई जा रही थी और यह बताया जा रहा था कि नौ मार्च को चुनाव तिथियों की घोषणा होगी लेकिन कल घोषणा नहीं होने के कारण लोगों में इसको लेकर उत्सुकता और बढ़ गयी थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।