हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मोदी और 57 मं...

    मोदी और 57 मंत्रियों ने ली शपथ

    Modi and 57 ministers sworn in
    • 24 कैबिनेट, 33 राज्य मंत्री शामिल

    • 9 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में असाधारण जीत दिलाने वाले श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिपरिषद के 57 सदस्यों ने भी शपथ ली जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में श्री मोदी और अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।  सबसे पहले मोदी ने शपथ ली उसके बाद 24 कैबिनेट मंत्रियों और 33 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राज्यमंत्रियों में नौ स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हैं।

    कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डी वी सदानंद गौड़ा ,श्रीमती निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, नरेन्द्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद,श्रीमती हरसिमरत कौर बादल, थावरचंद गेहलोत, एस जयशंकर, रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा, श्रीमती स्मृति ईरानी, डा. हर्षवर्द्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, पृहलाद जोशी, डा. महेन्द्रनाथ पांडेय, डा. अरविंद सांवत, गिरिराज सिंह और गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल हैं।

    • राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

    सर्वश्री संतोष गंगवार , राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद येसो नाइक, जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू , प्रह्लाद सिंह पटेल, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख भाई मांडविया ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

    • राज्यमंत्री

    इनके अलावा फग्गन सिंह कुलस्ते, अश्विनी चौबे,अर्जुन राम मेघवाल, वी के सिंह , कृष्णपाल गुर्जर, राव साहब दादाराव पाटिल दानवे, जी किशन रेड्डी, पुरूषोत्तम रूपाला,रामदास अठावले, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबुल सुप्रियो, संजीव कुमार बालियान, संजय शामराव, अनुराग ठाकुर, सुरेश चंद्रसप्पा, सुरेश अंगड़ी, नित्यानंद राय,रतनलाल कटारिया, वी मुरलीधरन , श्रीमती रेणुका सिंह सरूता , सोम प्रकाश , रामेश्वर तेली, प्रताप चंद्र सारंगी, कैलाश चौधरी और श्रीमती देवश्री चौधरी को राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलायी गयी।