हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home देश डेरा अनुयायिय...

    डेरा अनुयायियों ने भरी घग्गर में आई 200 फीट की दरार

    डेरा अनुयायियों ने भरी घग्गर में आई 200 फीट की दरार

    सेना, एनडीआरएफ, मनरेगा और स्थानीय किसानों के साथ दिन रात चलाया राहत अभियान

    मूनक (मोहन सिंह/सच कहूँ)। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग एक बार फिर मुश्किल में घिरे लोगों के लिए फरिश्ता बन गई। छह दिन की अथक कड़ी मेहनत से सैकड़ों डेरा अनुयायियों ने भारतीय सेना, एनडीआरएफ, मनरेगा मजदूरों और स्थानीय किसानों की मदद से मूनक के फूलद गाँव पास घग्गर में आई 200 फीट चौड़ी दरार को भर दिया। हालांकि इस दौरान किसानों की हजारों एकड़ फसल को तबाह करते हुए घग्गर का पानी शहर तक पहुंच गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्द्र सिंह ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का हवाई दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। वहीं अनाज मंडी में मुख्यमंत्री ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी और जल्द गिरदावरी करवाकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने डेरा अनुयायियों के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तव में डेरा प्रेमी फरिश्ते हैं, आज मुश्किल वक्त में ये लोग जिस तरह से साथ आए और मदद की, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।