हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    चीन में भूस्खलन में 12 लोगों की मौत, 40 लापता

    12 people killed, 40 missing in China landslide

    गुइयांग। चीन के गुइझाऊ प्रांत में दो भूस्खलन में 12 लोगों की मौत हो गयी है और 40 अन्य लापता हैं। स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को लियुपंशुई शहर के एक गांव में रात 0920 बजे भूस्खलन हुआ जिसके कारण 21 मकान जमींदोज हो गये। उस समय 50 से अधिक लोग प्रभावित इलाके में रह रहे थे।

    आज पूर्वाह्न लगभग ग्यारह बजे तक 11 शवों को बाहर निकाला गया और अन्य 11 लोगों को बचा लिया गया। हादसे के बाद से 34 लोग लापता हैं। आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि उसने भूस्खलन के तुरंत बाद आपदा प्रतिक्रिया टीम को स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए काम पर लगा दिया। इस समय लगभग 560 राहत एवं बचावकर्मी भूस्खलन में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। काउंटी सरकार के अनुसार इसी प्रांत के हेझांग काउंटी में एक गांव में निमार्णाधीन स्थल के पास भूस्खलन होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और छह अन्य लापता हो गये।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।