हमसे जुड़े

Follow us

18 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ हाईवा की चपेट...

    हाईवा की चपेट में आया व्यक्ति, मौत

    One person died after being hit by the highway #Hiwa in CPM Nagar

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। एसजीएम नगर में हाईवा की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं दोषी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार पंड़ित मोहल्ला बड़खल निवासी अधूरी उर्फ मौसमी पत्नी आनंद मंडल ने रविवार को पुलिस में शिकायत दी कि उसके पति 39 वर्षीय आनंद मंडल एक निजी कंपनी में काम करते है। शनिवार रात 11 बजे वह अपनी ड्यूटी से अपने घर लौट रहे थे। जब वह एसजीएम नगर पहुंचे तो एक हाईवा चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर दे मारी, जिससे आनंद मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई कमलचंद का कहना है कि हाईवा को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।