हमसे जुड़े

Follow us

24.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली सरकार ...

    दिल्ली सरकार ने जापानी मशीन से शुरू किया छिड़काव

    Delhi Government

    Delhi Government | सेनिटाइजेशन का महाअभियान 

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली सरकार ने राजधनी को कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण से मुक्त करने के लिए चिह्नित रेड और आॅरेंज जोन में सेनिटाइजेशन का महाअभियान शुरू किया। राजेंद्र नगर विधानसभा और इस अभियान का नेतृत्व स्थानीय विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने किया। पायलट प्रोजेक्ट के तहत तीन जापानी मशीनों की मदद से राजेंद्र नगर विधानसभा को पूरी तरह से सेनिटाइज किया गया। चड्ढा ने कहा कि विशेषज्ञों ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत जापानी मशीनों से किए गए सेनिटाइजेशन का आकलन किया है जिसमें यह मशीनें काफी उपयुक्त पाई गई हैं।

    इन मशीनों से सेनिटाइजेशन करने के बाद कीटाणु और वायरस का पूरी तरह से खात्मा हो जा रहा है। लिहाजा, पूरी दिल्ली में इन मशीनों को सेनिटाइजेशन के लिए उतारने का फैसला किया गया है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने बताया कि दिल्ली सरकार ने कल बड़े पैमाने पर सेनिटाइजेशन अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत पूरी दिल्ली में जापानी तकनीक वाली मशीनें सेनिटाइजेशन करने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं। खासकर रेड और आॅरेंज जोन यानी वे इलाके, जिन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है, जो हॉटस्पॉट बनाए गए हैं, जहां संक्रमण फैल रहा है या संक्रमण फैलने की आशंका है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।