हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरसा में दीवा...

    सरसा में दीवार ढहने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में सिरसा के गांव मिठनपुरा में कल देर शाम आए तेज अंधड़ के कारण एक दीवार ढह गई और उसके नीचे दब जाने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गांव पोहाड़का का खुशप्रीत, जो अपनी बुआ के पास गांव में मिठनपुरा आया हुआ था, यकायक आए तेज अंधड़ के बाद हो रही बारिश से बचाव के लिए दीवार के पास खड़ा था। अचानक दीवार ढह गई और इसके नीचे खुशप्रीत दब गया।

    परिजनों और पड़ोेसियों ने खुशप्रीत को मलबे से निकाला औेर डॉक्टर के पास ले गये हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।