हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बीमार, बुजुर्...

    बीमार, बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं से गैर जरूरी यात्रा से बचने की अपील

    Appeal for Avoid Travel

    नयी दिल्ली। भारतीय रेलवे ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, हृदय रोग आदि बीमारियों से ग्रसित लोगों, गर्भवती महिलाओं, दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों और बुजुर्गाें को बहुत ज़रूरी ना होने पर श्रमिक स्पेशल एवं अन्य विशेष ट्रेनों में यात्रा से बचने की अपील की है। रेल मंत्रालय ने आज यहां जारी एक संदेश में कहा कि भारतीय रेल, देश भर में प्रतिदिन कई श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, ताकि प्रवासियों की अपने घरों को वापसी सुनिश्चित की जा सके। यह देखा जा रहा है कि कुछ ऐसे लोग भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं जो पहले से ही ऐसी बीमारियों से पीड़ित हैं जिनसे कोविड़-19 महामारी के दौरान उनके स्वास्थ्य को खतरा बढ़ जाता है।

    यात्रा के दौरान पूर्व ग्रसित बीमारियों से लोगों की मृत्यु होने के कुछ दुर्भाग्यपूर्ण मामले भी मिले हैं। रेल मंत्रालय ने कहा कि ऐसे कुछ लोगों की सुरक्षा की खातिर रेल मंत्रालय अपील करता है कि पहले से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर आदि कम प्रतिरक्षा वाली बीमारियों से ग्रस्त वाले व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे एवं 65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए, जब तक अत्यंत आवश्यक ना हो रेल यात्रा करने से बचें।

    रेल मंत्रालय ने कहा कि हम समझ सकते हैं कि देश के कई नागरिक इस समय रेल यात्रा करना चाहते हैं एवं उनको निर्बाध रूप से रेल सेवा मिलती रहे, इसके लिए भारतीय रेल का परिवार चौबीसों घंटे, सातों दिन कार्य कर रहा है। पर यात्रियों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसके लिए सभी देशवासियों का सहयोग अपेक्षित है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।