हमसे जुड़े

Follow us

37.7 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलवामा में म...

    पुलवामा में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

    Encounter in Srinagar

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार तड़के घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने पुलवामा जिले के सोयमोइह गांव में आतंकवादियों के छुपे होने की खुफिया जानकारी मिलने पर तड़के करीब तीन बजे संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब गांव में एक लक्षित क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, वहां छुपे आतंकवादियों ने उन पर अत्याधुनिक स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।

    Terrorists Killed in Encounter

    सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि पिछले चार घंटे से गोलीबारी की आवाज सुनाई नहीं दी है। इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के मौजूद होने की रिपोर्ट मिली है। इस बीच निकटवर्ती इलाकों में किसी किस्म का विरोध-प्रदर्शन रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मुठभेड़ स्थल के पास तैनात किया गया है। गांव तक जाने वाले मार्गों को सील कर दिया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।