हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पलामू में युव...

    पलामू में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    Murder in Palamu

    डाल्टनगंज। झारखंड में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि चोटहांसा गांव निवासी रामकेश चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र सूर्यदेव चौधरी का बुधवार को अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह रबदा गांव स्थित अपने मायके चली गई थी। पत्नी को मनाने के लिए सूर्यदेव अपने ससुराल पहुंचा। रात में वह घायल अवस्था में घर लौटा। परिजन ने उसे पलामू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आज पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि सूर्यदेव की उसके ससुराल के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।