हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home कारोबार डीजल हुआ और म...

    डीजल हुआ और महंगा

    Petrol and Diesel

    नयी दिल्ली। पेट्रोल की कीमत आज लगातार 21वें दिन स्थिर रही जबकि रविवार को स्थिर रहने के बाद डीजल के दाम फिर बढ़ गये। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली और मुंबई में आज डीजल के मूल्य 12-12 पैसे बढ़कर क्रमश: 81.64 रुपये और 79.83 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। Petrol, Diesel, Prices

    कोलकाता में डीजल 10 पैसे महंगा होकर 76.77 रुपये और चेन्नई में 10 पैसे महंगा होकर 78.60 रुपये प्रति लीटर बिका जो अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही।

    देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:-

         महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

    • दिल्ली————80.43(स्थिर)———-81.64(+12 पैसे)
    • कोलकाता———82.10(स्थिर)———-76.77(+10 पैसे)
    • मुंबई————-87.19(स्थिर)———-79.83(+12 पैसे)
    • चेन्नई————83.63(स्थिर)———-78.60(+10 पैसे)

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।