हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान युवक का शव बर...

    युवक का शव बरामद होने के मामले में आया नया मोड

    Kairana Crime
    Kairana Crime: अवैध हथियार बरामदगी व सड़क हादसे समेत तीन मामलों में तीन को कारावास

    हत्या कर खुर्द-बुर्द करने के मकसद से फेंका शव

    हनुमानगढ़। नोहर थाना क्षेत्र में युवक का शव बरामद होने के मामले में नया मोड आ गया है। पुलिस ने जिस शव को अज्ञात व्यक्ति का मानकर दाह-संस्कार सहित अन्य प्रक्रिया की, उस व्यक्ति के बड़े भाई ने एक ठेकेदार पर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के मकसद से फेंकने का आरोप लगाया है। इस संबंध में नोहर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। Hanumangarh News

    कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे में डालचन्द (35) पुत्र अमर सिंह निवासी मौहल्ला रूदावली भरतपुर पीएस रूदावल जिला भरतपुर ने बताया कि उसके भाई लोकेश को 20 जून को पिन्टू ठेकेदार पुत्र रमेश चन्द निवासी बुराबई रूदावल हाल निवासी हनुमान जी गेट के पास रूदावल भरतपुर काम करवाने के लिए गांव रूदावल भरतपुर से नोहर साथ लाया था। रामवीर पुत्र करण सिंह जाटव, रोहताश उर्फ कलुआ पुत्र अमरदयाल निवासी रूदावल को भी पिन्टू ठेकेदार ले गया था। 23 जून को उसकी बात अपने छोटे भाई लोकेश से फोन पर बात हुई थी। नोहर रेलवे स्टेशन से टिकट काटने वाले गोपाल मिश्रा ने अपने फोन से लोकेश की बात करवाई।

    पिता अमरसिंह ने गुमशुदा की रिपोर्ट रूदावल थाना (भरतपुर) में दर्ज कराई

    लोकेश ने उससे कहा कि उनके कमरे में लड़ाई हो रही है। वह उसे रुपए भेजे दे। लोकेश के साथ गांव रूदावल से जो दो लड़के काम करने नोहर आए थे वे दोनों रामवीर, रोहिताश 27 जून को वापस नोहर से रूदावल पहुंच गए। उसके पिता अमरसिंह ने रामवीर व रोहिताश से पूछा कि उसका लड़का लोकेश कहां है तो रामवीर ने बताया कि लोकेश, पिन्टू ठेकेदार के साथ है। साथ ही बताया कि पिन्टू ठेकेदार ने 23 जून को रात्रि के समय लोकेश के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। जब लोकेश नोहर से वापस रूदावल नहीं आया तो उसके पिता अमरसिंह ने गुमशुदा की रिपोर्ट रूदावल थाना (भरतपुर) में दर्ज कराई।

    रूदावल पुलिस ने रामवीर, रोहिताश को पूछताछ के लिए 1 जुलाई को बुलाया तो इतने में पिन्टू ठेकेदार का पिता रमेश पांच आदमी लेकर थाना में आ गया। रमेश ने कहा कि अभी कुछ मत करो, वे लोकेश को ढूंढने नोहर चलेंगे। लेकिन अगले दिन न तो पिन्टू ठेकेदार का पिता आया और न ही कोई अन्य। चार जुलाई को उसके दोनों जीजा चन्द्रशेखर व सोनू उसके साथ नोहर आए। नोहर पहुंचने के बाद उन्होंने नोहर अनाज मण्डी के पीछे पता किया तो लोकेश नहीं मिला। एक दुकान वाले ने मकान मालिक को बुलाया और पूछा तो मकान मालिक ने बताया कि वह तो यहां से चले गए। इसके बाद नोहर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन के कर्मचारियों से बात हुई कि यहां पर लोकेश नाम का व्यक्ति आया था या कोई घटना हुई तो उन्होंने इन्कार कर दिया।

    कर्मचारियों ने रजिस्टर देखकर बताया कि 24 जून को अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई

    वे नोहर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। पूछताछ की तो अस्पताल के कर्मचारियों ने रजिस्टर देखकर बताया कि 24 जून को अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। इस पर वे नोहर पुलिस थाना पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति की फोटो दिखाई जो उसके भाई लोकेश की थी। पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि इस युवक की मौत के संबंध में थाना में मर्ग दर्ज कर लावारिश शव मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पिन्टू ठेकेदार के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि वह घटना के दिन से ही फरार है।

    साथ ही पता चला कि पिन्टू ठेकेदार ने एक-दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके भाई लोकेश को जान से मारकर नोहर से 15 किलोमीटर दूर गांव देईदास तहसील नोहर में स्थित मंदिर में डाल दिया ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिन्टू ठेकेदार व अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। जांच थाना प्रभारी ईश्वरानन्द कर रहे हैं। Hanumangarh News