हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home सरसा Sirsa: ड्राइव...

    Sirsa: ड्राइवर से पैसे नहीं मिले तो सिरसा के इस गांव के युवक ने फंदा लगाया

    Loharu News
    Loharu News: जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति ने खेत में की खुदकुशी

    भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। जांडलीकला गांव में शुक्रवार दोपहर 34 वर्षीय संजय कुमार ने आत्महत्या कर ली। उसने फांसी लगाने से पहले खुद डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह फंदे पर लटका मिला। शनिवार को पुलिस ने मृतक के पिता हरिकेश की शिकायत पर बहू रेनू, उसके भाई अजय कुमार, पिता रामनिवास, मां रामदेई और रोडवेज ड्राइवर भगवान दास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया। Sirsa News

    शनिवार को शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया। अंतिम संस्कार जांडलीकला के श्मशान घाट में किया गया। हरिकेश ने बताया कि बेटे संजय की शादी आठ साल पहले जींद जिले के गांव उदयपुर की रेनू से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही रेनू उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगी। मां-बाप से अलग कर दिया। बार-बार झगड़ा कर मायके चली जाती थी। दोनों ने जेबीटी की पढ़ाई की थी। इसके बावजूद रेनू छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी। उसका भाई अजय, पिता रामनिवास और मां रामदेई भी उसका साथ देते थे।

    हरिकेश ने बताया कि रोडवेज ड्राइवर भगवान दास ने संजय से चार लाख रुपये लिए थे। वह पैसे नहीं लौटा रहा था। इसी कारण संजय तनाव में था। परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। संजय के दो बच्चे हैं। बेटा शिवांत 4 साल का और बेटी सृष्टि 2 साल की है। थानाध्यक्ष सुरेंद्रा ने बताया कि बीट इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मृतक के पिता की शिकायत पर रेनू, अजय कुमार, रामनिवास, रामदेई और भगवान दास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। Sirsa News

    NEET Exam 2025 Live Updates: जरा बचके! आज जिले में धारा 163 लागू है!