हमसे जुड़े

Follow us

20 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कार-बोलेरो भि...

    कार-बोलेरो भिड़ंत में एडीजे सरोज चौधरी का निधन, सहायक अभियंता सहित तीन घायल

    Car-Bolero Collision sachkahoon

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। बीकानेर के पूगल थाना क्षेत्र में भारत माला प्रोजेक्ट मार्ग पर गांव जालवाली के पास आज सुबह कार और बोलेरो गाड़ी (Car-Bolero Collision) में टक्कर हो जाने से अनूपगढ़ में पदस्थापितअतिरिक्त जिला सेशन जज(एडीजे) सरोज चौधरी (51) की मृत्यु हो गई। उनकी कार का चालक विक्रांत निवासी नई मंडी घड़साना और बोलेरो गाड़ी में सवार जल संसाधन विभाग के एक सहायक अभियंता शंकरलाल व उनका चालक मलकीत सिंह घायल हो गए।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे हुई इस भीषण दुर्घटना में सरोज चौधरी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।लोगों ने दोनों वाहनों के चालकों तथा सहायक अभियंता को तत्काल बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इस दुर्घटना का पता चलने पर अनेक न्यायिक अधिकारी, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद सरोज चौधरी का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। सरोज चौधरी वैशाली नगर जयपुर की निवासी थी। अप्रैल 2021 में वे अनूपगढ़ में पद स्थापित हुई थीं।

    आज सुबह वे न्यायालय में आईं पर कुछ देर बाद में अवकाश लेकर बीकानेर रवाना हो गईं। जानकारी के मुताबिक उनकी निजी कार का नियमित चालक किसी कार्य से कहीं बाहर गया हुआ था। बीकानेर जाने के लिए उनकी कार को न्यायालय का ही एक कर्मचारी विक्रांत ड्राइव कर रहा था। दूसरी तरफ बोलेरो गाड़ी जल संसाधन विभाग की बताई जा रही है, जिसमें शंकरलाल किसी काम से जा रहे थे।

    जालवाली के पास एक घुमावदार मोड़ पर दोनों वाहनों में आमने सामने से जबरदस्त टक्कर (Car-Bolero Collision) हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरोज चौधरी ने बीकानेर में वरिष्ठ अधिवक्ता पाबूराम बिश्नोई के सानिध्य में वर्ष 2002 में वकालत शुरू की थी ।वर्ष 2008 में उनका न्यायिक सेवा में चयन हो गया। वर्ष 2017 में पदोन्नति पाकर वे एडीजे के पद पर नियुक्त हुईं। अप्रैल 2021 में उनकी नियुक्ति अनूपगढ़ में हुई थी।

    जानकारी के मुताबिक उनके दो बेटे हैं।एक बेटे ने हाल ही एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है।वह आज अवकाश लेकर बीकानेर में अपने किसी पारिवारिक आयोजन के लिए जा रही थीं। सरोज चौधरी के निधन से अनूपगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई।अधिवक्ताओं नेतुरंत ही कार्य स्थगित कर दिया। कल मंगलवार को भी अनूपगढ़ में अधिवक्ता कार्य स्थगित रखेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here