हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश Air Travel: अ...

    Air Travel: अक्टूबर में हवाई यात्रा की मांग 6.6 प्रतिशत बढ़ी

    Air Travel
    Air Travel: अक्टूबर में हवाई यात्रा की मांग 6.6 प्रतिशत बढ़ी

    नई दिल्ली। Air Travel: वैश्विक स्तर पर अक्टूबर में हवाई यात्रा की मांग में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मांग 8.5 प्रतिशत और घरेलू यात्रा की मांग 3.4 प्रतिशत बढ़ी है। हवाई यात्रा की मांग को राजस्व यात्री किलोमीटर के रूप में मापा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आयटा) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में 2024 के मुकाबले अक्टूबर 2025 में कुल मांग 6.6 प्रतिशत बढ़ी है।

    वहीं, कुल क्षमता (उपलब्ध सीट किलोमीटर) 5.8 प्रतिशत और लोड फैक्टर (भरी सीटों का अनुपात) 84.6 प्रतिशत पर पहुंच गया जो एक साल पहले के मुकाबले 0.7 प्रतिशत अधिक है। विमान सेवा कंपनियों ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए क्षमता में 7.1 प्रतिशत की और घरेलू यात्रा के लिए 3.6 प्रतिशत की वृद्धि की। आयटा के महानिदेशक विली वॉल्श ने कहा कि अक्टूबर के महीने में अच्छा प्रदर्शन रहा। कई महीने के सपाट प्रदर्शन के बाद उत्तरी अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय यातायात में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि साल के अंतिम दो महीने के लिए ट्रेंड उत्साहजनक है।

    शिड्यूल के अनुसार नवंबर में सीट क्षमता 3.6 प्रतिशत और दिसंबर में 4.7 प्रतिशत बढ़ेगी। जारी आंकड़ों के अनुसार तीसरी तिमाही में पश्चिम एशिया में हवाई यात्रा की मांग सबसे अधिक 10.5 प्रतिशत बढ़ी। अफ्रीका में इसमें 8.8 फीसदी, एशिया प्रशांत क्षेत्र में 8.1 फीसदी, यूरोप में 6.7 फीसदी, लातिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में 6.1 प्रतिशत और उत्तरी अमेरिका में 2.5 प्रतिशत बढ़ी है। आयटा ने अक्टूबर के हवाई माल परिवहन के भी आंकड़े जारी किये हैं। माल परिवहन की मांग, जिसे कार्गो टन-किलोमीटर के रूप में मापा जाता है, अक्टूबर में 4.1 प्रतिशत बढ़ी। यह लगातार आठवां महीना है जब इसमें वृद्धि दर्ज की गयी है। Air Travel

    यह भी पढ़ें:– फरीदाबाद में हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार